Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

मकर स्नान को लेकर शिलावती, कंसावती और अजय नदी में उमड़ा जनसमूह

किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए स्नान घाटों पर आपदा प्रबंधन दल को भी तैनात किया गया है

14 Jan 2026

मकर स्नान को लेकर शिलावती, कंसावती और अजय नदी में उमड़ा जनसमूह

मेदिनीपुर। आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिले-जिले में नदियों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पुण्य अर्जन की कामना लेकर सुबह से ही लोग घाटों पर उमड़ पड़े। घाटाल की कंसाबती नदी और मेदिनीपुर की शिलाबती नदी में मकर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर मेला भी लगा।
मकर स्नान के लिए दूर-दराज से लोग घाटाल महकमा के शिलाबती नदी घाट पर पहुंचे। नदी किनारे लगे मेले में बांस की झाड़ू, बेंत की कूलो, लोहे से बने घरेलू सामान सहित विभिन्न वस्तुओं की बिक्री होती दिखी। इसी तरह मेदिनीपुर शहर के पास कंसावती नदी के गांधी घाट पर भी तड़के सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। मकर संक्रांति को लेकर शहर के जगन्नाथ मंदिर संलग्न क्षेत्र में भी मेला आयोजित किया गया।
उधर, बीरभूम जिले में अजय नदी के घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पुण्य स्नान को लेकर हर साल की तरह इस वर्ष भी जयदेव केन्दुली में अजय नदी तट पर हजारों लोग जमा हुए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का व्यापक इंतजाम किया गया है। मकर स्नान के मद्देनज़र हिंगलो जलाशय से 2000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी भी सामने आई है।
जिला पुलिस अधीक्षक अमनदीप ने बताया कि मेले में 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा 40 पुलिस बूथ और वॉच टावर भी बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आसनसोल की ओर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसलिए आसनसोल पुलिस कमिश्नरेट के साथ समन्वय बनाए रखा गया है। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए स्नान घाटों पर आपदा प्रबंधन दल को भी तैनात किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शिलावती, कंसावती और अजय नदी में उमड़ा जनसमूह
किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए स्नान घाटों पर आपदा प्रबंधन दल को भी तैनात किया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News